HomeUncategorizedधर्मउज्जैन की 100 साल पुरानी एतिहासिक शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाई...

उज्जैन की 100 साल पुरानी एतिहासिक शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच का बड़ा फ़ैसला

(काशिफ सुल्तान) मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बेहद अहम और चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां की 100 साल पुरानी ऐतिहासिक शाही मस्जिद को लेकर चल रहे कानूनी विवाद में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मस्जिद कमेटी की याचिका को खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद मुस्लिम समुदाय में गहरी फिक्र और मायूसी छा गई है।

​लगातार मस्जिदों के खिलाफ आ रहे ऐसे फैसलों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम लोगों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि बड़ी-बड़ी बातें करने वाले नेता और मुस्लिम तंजीमें इस नाजुक वक्त में खामोश तमाशाई क्यों बनी हुई हैं?

लोगों का दर्द है कि मस्जिदों को लेकर ऐसे फैसले बहुत आसानी से आ रहे हैं और कोई मजबूत पैरवी नहीं हो रही। अब कौम की पुरजोर मांग है कि देश की सबसे बड़ी अदालत, यानी सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में दखल देना चाहिए, ताकि ऐतिहासिक मस्जिदों की हिफाजत हो सके और इंसाफ मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments