हरिद्वार। ऊपरी गंगनहर के सालाना मरम्मतीकरण के चलते मंगलवार की मध्यरात्रि से गंगनहर बंद कर दी गई। इसके कारण हरकी पैड़ी पर गंगा जल की उपलब्धता प्रभावित हो गई है। अब करीब 18 दिन बाद, सात नवंबर की मध्यरात्रि को गंगनहर दोबारा चालू किए जाने की योजना है। इस दौरान हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था करना सिंचाई विभाग के सामने चुनौती होगी।
गंगनहर बंद होने का असर किसानों पर भी पड़ सकता है। उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश तक जाने वाली इस नहर के माध्यम से सिंचाई करने वाले किसानों को बंदी की अवधि में पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है।उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण ने बताया कि गंगनहर बंदी के दौरान हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक कार्य किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को स्नान के लिए पानी मिल सकेStay informed with the latest breaking news, live updates, expert analysis, and comprehensive coverage of India and the world from CNN a trusted source for news and information.
Contact us: contact@cnnindianews.org
Copyright © All Right Reserved By CNN INDIA NEWS | Developed And Designed By Anas Raza ( +918279626114 )
