HomeLifestyleरुड़की डिपो को मिलेंगी नई सीएनजी बसें, बंद रूटों के बहाल होने...

रुड़की डिपो को मिलेंगी नई सीएनजी बसें, बंद रूटों के बहाल होने की जगी उम्मीद

(काशिफ सुल्तान)  रुड़की। नगर रोडवेज डिपो में बसों की कमी के कारण प्रभावित हो रहे विभिन्न रूटों पर जल्द ही यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। डिपो को 10 नई सीएनजी बसें मिलने की संभावना जताई जा रही है। नई बसें उपलब्ध होने के बाद लंबे समय से बंद अथवा अनियमित चल रहे कई रूटों पर दोबारा बसों का संचालन शुरू किया जा सकेगा। इनमें चंडीगढ़, राजस्थान के पुष्कर, नैनीताल, झबरेड़ा और देवबंद सहित कई महत्वपूर्ण रूट शामिल हैं। इसके अलावा कुछ लोकल रूटों पर भी बस सेवाएं नियमित होने की उम्मीद है।वर्तमान में रुड़की रोडवेज डिपो के बेड़े में निगम की 29 और 14 अनुबंधित बसें हैं। इनमें से कई बसें पुरानी होने के कारण लगातार तकनीकी समस्याओं का सामना कर रही हैं। पांच पुरानी बसें नीलामी की सूची में शामिल हो चुकी हैं, जबकि करीब सात से आठ बसें स्पेयर पार्ट्स की कमी और अन्य तकनीकी खामियों के चलते कार्यशाला से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। इसके चलते संचालन के लिए उपलब्ध बसों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।रोडवेज अधिकारियों के अनुसार आने वाले कुछ सप्ताह में 15 से अधिक अन्य पुरानी बसें भी नीलामी की सूची में शामिल हो सकती हैं। ऐसे में बसों की संख्या और कम होने की स्थिति में यात्रियों की परेशानी बढ़ने की आशंका है। वर्तमान में उपलब्ध निगम और अनुबंधित बसों से नियमित संचालन बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने बताया कि नई बसें मिलने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। जिन रूटों पर बसों का नियमित संचालन नहीं हो पा रहा है, वहां नई बसों के माध्यम से सेवाओं को बेहतर किया जा सकेगा। अधिकारियों को उम्मीद है कि नई सीएनजी बसों की उपलब्धता से रुड़की डिपो के संचालन में सुधार आएगा और यात्रियों को लंबे समय से प्रभावित रूटों पर राहत मिल सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments