HomePOLITICSनारसन में जन-जन की सरकार कार्यक्रम, कुछ विभाग के अधिकारी नदारद

नारसन में जन-जन की सरकार कार्यक्रम, कुछ विभाग के अधिकारी नदारद

(फ़रमान अनसारी)  मंगलौर/ नारसन विकासखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से पहुंचे ग्रामीणों और आम लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, कुछ समस्याओं का मौके पर समाधान संभव था, उनका तत्काल निस्तारण भी कराया गया।‎कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी गईं। लेकिन सबसे बड़ी बात कुछ भी भाग्य अधिकारी जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे ही नहीं जिससे शिकायतकर्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जानकारी दी। वही कुछ अधिकारियों का कहना है कि शासन की मंशा के अनुरूप ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य आम लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है।कार्यक्रम में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई और पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम में पहुंची मुडलाना की फरियादी के द्वारा बताया गया कि पिछले 10 वर्षों से उन्हें उनके राशन कार्ड पर कोई भी समान नहीं मिल रहा है विभाग के चक्कर काटकर थक चुकी है अब देखना होगा कि राशन कार्ड की इस शिकायत पर क्या कार्रवाई की जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments