(काशिफ सुल्तान) रुड़की। शहर में खान-पान और पारिवारिक मनोरंजन के क्षेत्र में एक नए प्रतिष्ठान बराक-अह वेजीटेरियन कैफे एंड रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। श्री गुरु राम राय स्कूल, रुड़की के पास स्थित इस नए कैफे एवं रेस्टोरेंट का उद्घाटन कार्यक्रम उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि सचिन गुप्ता ने प्रतिष्ठान के संचालक नोमान को नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि किसी भी नए प्रतिष्ठान की सफलता के लिए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं, स्वच्छता और ग्राहकों का विश्वास महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बराक-अह कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड क्षेत्र के लोगों को बेहतर खान-पान और अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने में सफल होगा।प्रतिष्ठान के ऑनर नोमान ने बताया कि बराक-अह कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड को ग्राहकों की पसंद और सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यहां आने वाले लोगों को बेहतर माहौल के साथ स्वादिष्ट भोजन और उचित सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और शुभचिंतकों ने संचालक नोमान को बधाई देते हुए नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं।
श्री गुरु राम राय स्कूल के निकट स्थित बराक-अह कैफे एंड रेस्टोरेंट ग्रैंड के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों के लिए खान-पान का एक नया विकल्प उपलब्ध हुआ है।इस शुभवसर पर पहुंचे अहमद,एडवोकेट राजेंद्र चौधरी,रितु कंडियाल जुयाल,सुधीर शांडिल्य,शकील अहमद,डॉक्टर खुर्शीद, मौलाना हामिद,हाजी इसरार चेयरमैन,तौकीर चेयरमैन पाडली,जब्बार, तमरेज,आदिल फरीदी, गुलनवाज,जावेद पार्षद,जावेद गौड,रिजवान,पप्पन माही,मनव्वर कुरैशी, शाहिल,शहजाद, फय्याज,हाजी शहजाद सहित काफी संख्या में पहुंचे अतिथियों ने रेस्टोरेंट के ऑनर नोमान को बधाई एवं शुभकामनाएं।Stay informed with the latest breaking news, live updates, expert analysis, and comprehensive coverage of India and the world from CNN a trusted source for news and information.
Contact us: contact@cnnindianews.org
Copyright © All Right Reserved By CNN INDIA NEWS | Developed And Designed By Anas Raza ( +918279626114 )
