HomeUncategorizedसमाज सेवा14 नवंबर को सजेगी शायरी और कविता की महफिल, देशभर के नामचीन...

14 नवंबर को सजेगी शायरी और कविता की महफिल, देशभर के नामचीन शायर करेंगे शिरकत

(काशिफ सुल्तान) रुड़की शहर में साहित्य और अदब के चाहने वालों के लिए आगामी 14 नवंबर का दिन खास होने जा रहा है। अंजुमन इरतकाय अदब की ओर से रुड़की नगर निगम में ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर के मशहूर और नामचीन शायर अपनी शायरी के माध्यम से श्रोताओं को साहित्य, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश देंगे। मुशायरे में समाजसेविका एवं कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता, प्रमुख समाजसेवी मुजीब मलिक और कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
होटल सचिन इंटरनेशनल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अंजुमन इरतकाय अदब के सदर सैय्यद सनाउल हक ने बताया कि यह मुशायरा संस्था से जुड़े रहे रुड़की निवासी अब्दुल हकीम की याद में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि साहित्य और शायरी लोगों को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं और ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। मुशायरे की सरपरस्ती चौधरी अब्दुल रज्जाक करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, मुशायरे में इकबाल अशहर, रियाज सागर, अज़म शकीरी, अल्ताफ जिया, खुर्शीद हैदर, सिकंदर हयात गड़बड़, फखरी मेरठी, मोहन मुंतज़िर, राधिका मित्तल, इस्माइल नजर, वसीम राजुपुरी, इमरान फैज, मोनिका मंतशा, महमूद असर, मनोज शाश्वत और साहिल माधोपुरी सहित कई शायर अपनी रचनाएं पेश करेंगे। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले शायरों की मौजूदगी से कार्यक्रम में साहित्यिक रंग देखने को मिलेगा।
प्रेस वार्ता के दौरान शायर सिकंदर हयात गड़बड़ ने बताया कि मुशायरे में शामिल होने के लिए विभिन्न जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। इनमें विधायक काजी निजामुद्दीन, विधायक फुरकान अहमद, विधायक ममता राकेश, विधायक वीरेंद्र जाति, विधायक इंजीनियर रवि बहादुर, पूर्व मेयर गौरव गोयल, उदय पुंडीर, आदिल फरीदी, भगवानपुर नगर पंचायत के चेयरमैन गुलबहार, समाजसेवी कुंवर जावेद इकबाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रणव प्रताप सिंह, कांग्रेस नेता महिपाल सिंह, पूर्व सांसद राजेंद्र कुमार बाड़ी और पूर्व राज्य मंत्री अयाज अहमद सहित अन्य लोग शामिल हैं।
आयोजकों को उम्मीद है कि यह साहित्यिक आयोजन रुड़की की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देने के साथ ही गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सद्भाव का संदेश भी देगा। शायरी और कविता के इस मंच पर साहित्य प्रेमियों को देश के जाने-माने रचनाकारों को सुनने का अवसर मिलेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments