काशिफ़ सुल्तान (पिरान कलियर) पिरान कलियर थाना क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ रही अवैध गतिविधियों, युवाओं में फैलते नशे के कारोबार तथा कुछ होटलों और गेस्ट हाउसों में संचालित अनैतिक कार्य एवं सट्टा- खाईबाड़ी जैसी गतिविधियों को लेकर जिला प्रेस क्लब ने कड़ा विरोध जताया। और सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव मोहम्मद इंतजार और सुराज सेवादल उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रेस क्लब उपाध्यक्ष एवं पिरान कलियर कार्यकारिणी अध्यक्ष : मनव्वर कुरैशी सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में एसपी देहात रुड़की को ज्ञापन सौंपकर इन गतिविधियों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि पिरान कलियर धार्मिक और राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध आस्था का केंद्र है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में यदि अवैध सट्टा-खायाबाड़ी, नशे का कारोबार और कुछ होटलों एवं गेस्ट हाउसों में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने जैसी शिकायतें सामने आती हैं, तो इससे क्षेत्र की छवि धूमिल होती है और कानून-व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा कि सबसे अधिक चिंता का विषय युवाओं में तेजी से बढ़ती नशे की प्रवृत्ति है। यदि समय रहते इस पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाली पीढ़ी गंभीर सामाजिक और मानसिक समस्याओं का सामना कर सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, अवैध सट्टा-खायाबाड़ी पर सख्त कार्रवाई करने तथा संदिग्ध होटलों और गेस्ट हाउसों की नियमित जांच कराने की मांग की।
जिला प्रेस क्लब के महामंत्री अनिल बिष्ट ने कहा कि सामाजिक संगठनों,स्थानीय नागरिकों और पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से ही क्षेत्र को अपराध और नशे के दुष्प्रभाव से मुक्त कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी की गरिमा बनाए रखने के लिए कानून का सख्ती से पालन कराया जाना आवश्यक है।
एसपी देहात को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि थाना क्षेत्र में संचालित सभी अवैध गतिविधियों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही होटल एवं गेस्ट हाउस संचालकों के सत्यापन और नियमों के अनुपालन की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
जिला प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने उम्मीद जताई है कि पुलिस प्रशासन जनहित और क्षेत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र प्रभावी कदम उठाएगा, ताकि पिरान कलियर की धार्मिक एवं सामाजिक पहचान सुरक्षित रह सके। वहीं एसपी देहात महोदय शेखर चन्द्र सुयाल ने अश्वस्त किया है कि जिला प्रेस क्लब की ओर से एक ज्ञापन प्राप्त हुआ है जिसमें पिरान कलियर क्षेत्र में कुछ अनैतिक गतिविधियों की शिकायत की गई है जिस पर हमारे द्वारा इसकी जांच कराकर दोषी जाने पर इस पर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाई की जाएगी।Stay informed with the latest breaking news, live updates, expert analysis, and comprehensive coverage of India and the world from CNN a trusted source for news and information.
Contact us: contact@cnnindianews.org
Copyright © All Right Reserved By CNN INDIA NEWS | Developed And Designed By Anas Raza ( +918279626114 )
