HomeEducationशिक्षाअग्निवीर भर्ती: CCE 2027 पास अभ्यर्थियों का अब होगा फिजिकल टेस्ट,रुड़की में...

अग्निवीर भर्ती: CCE 2027 पास अभ्यर्थियों का अब होगा फिजिकल टेस्ट,रुड़की में 5 से 23 अक्टूबर तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया,उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश के करीब 3 हजार युवा होंगे शामिल

(काशिफ़ सुल्तान) रुड़की। अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। CCE 2027 परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों का अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में फिजिकल और दौड़ टेस्ट होगा। यह प्रक्रिया 5 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक रुड़की में आयोजित की जाएगी।
भर्ती के इस चरण में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के करीब 3 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की जानकारी है। फिजिकल टेस्ट में अग्निवीर GD, टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों के लिए चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अब शारीरिक दक्षता परीक्षा महत्वपूर्ण चरण होगी।अभ्यर्थियों को दौड़ सहित निर्धारित शारीरिक परीक्षणों में हिस्सा लेना होगा। ऐसे में लिखित परीक्षा की तैयारी पूरी कर चुके युवाओं को अब फिजिकल टेस्ट के लिए भी अपनी तैयारी तेज करनी होगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित तिथि और आवश्यक दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयारी करना जरूरी होगा।CCE 2027 पास युवाओं के लिए अब अगली चुनौती फिजिकल टेस्ट है। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए पढ़ाई के साथ दौड़ और शारीरिक फिटनेस पर विशेष ध्यान देना अहम होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments