HomeUncategorizedहोमगार्ड भर्ती - दस हजार अभ्यर्थियों के आवेदन,परीक्षा के बाद 227 पदों...

होमगार्ड भर्ती – दस हजार अभ्यर्थियों के आवेदन,परीक्षा के बाद 227 पदों के लिए सत्यापन शुरू

हरिद्वार। होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में परीक्षा और शारीरिक दक्षता समेत अन्य चरण पूरे होने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।

अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का सत्यापन निर्धारित मानकों के अनुसार कर परिणाम जारी किया जायेगा – गौतम कुमार,जिला कमांडेंट (होमगार्ड)

जिला कमांडेंट कार्यालय की ओर से बीते मई माह में होमगार्ड के 227 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। इनमें 216 पद पुरुषों और 11 पद महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। पुरुष वर्ग में सामान्य श्रेणी के 136, ईडब्ल्यूएस के 21, अनुसूचित जाति के 21, अन्य पिछड़ा वर्ग के 14 और अनुसूचित जनजाति के 24 पद शामिल हैं। वहीं महिला वर्ग में सामान्य श्रेणी के नौ, ईडब्ल्यूएस के एक और अनुसूचित जाति के एक पद निर्धारित किए गए हैं।

भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन प्राप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की प्रारंभिक दस्तावेज जांच और शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई गई थी। भर्ती में करीब 10 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अगले चरण में अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विभाग के अनुसार दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके पश्चात भर्ती का परिणाम घोषित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद होमगार्ड के 227 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments