(काशिफ़ सुल्तान) रुड़की। हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार के साथ मारपीट और गोली मारने के आरोप में गंगनहर कोतवाली पुलिस ने नगर पंचायत रामपुर के चेयरमैन परवेज सुल्तान समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पनियाला चंदापुर निवासी विशाल कुमार ने बताया कि वह हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष हैं। उनके अनुसार, 29 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह गंगनहर कोतवाली से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और उनके वाहन के आगे आ गए। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने उन्हें जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।
बताया गया कि गोली विशाल के कंधे में लगी। गोली चलने के बाद उन्होंने कार के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि हमलावर उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल विशाल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां विशाल का उपचार कराया गया।
मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने नगर पंचायत रामपुर के चेयरमैन परवेज सुल्तान समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और घटना के समय वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों की भूमिका को लेकर भी जानकारी जुटा रही है।
Stay informed with the latest breaking news, live updates, expert analysis, and comprehensive coverage of India and the world from CNN a trusted source for news and information.
Contact us: contact@cnnindianews.org
Copyright © All Right Reserved By CNN INDIA NEWS | Developed And Designed By Anas Raza ( +918279626114 )
