Homeअपराधमंगलौर में झगड़े पर पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग में 5 गिरफ्तार

मंगलौर में झगड़े पर पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग में 5 गिरफ्तार

(काशिफ सुल्तान) मंगलौर। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के अब्दुल कलाम चौक पर झगड़े की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शांति भंग के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अब्दुल कलाम चौक पर कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। बताया गया कि दोनों पक्ष शांत होने के बजाय मारपीट पर उतारू थे।स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम—1. निखित दहिया पुत्र मुकेश दहिया, निवासी बईयापुर, थाना आईटीआर चौक, सोनीपत, हरियाणा।

2. आयूष मिश्रा पुत्र मनीष मिश्रा, निवासी हरियाणा स्कूल, मॉडल टाउन, थाना सिविल लाइन, सोनीपत, हरियाणा।

3. आजस्व सैनी पुत्र संजय सैनी, निवासी नील खुदाना, ज्वालापुर, हरिद्वार।

4. सिद्धान्त सैनी पुत्र आलोक सैनी, निवासी फेरुपुर, लक्सर रोड, हरिद्वार।

5. मुनव्वर पुत्र शरीफ, निवासी मोहल्ला किला, कोतवाली मंगलौर, जिला हरिद्वार।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मौके पर स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments