रुड़की (काशिफ़ सुल्तान) बूढ़पुर हत्याकांड में मंगलौर पुलिस द्वारा दूध का दूध पानी का पानी।मंगलौर पुलिस ने ग्राम बूढ़पुर जट में हुई हत्या की गुत्थी सुलझाई।हत्याकांड का पासा पलटा,मृतक के दोस्त ही निकाले हत्या के आरोपी, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे के तमंचा बरामद। पुरानी रंजिश को हत्या के मुकदमे में फसाने की साजिश मंगलौर पुलिस द्वारा की नाकाम, साजिश कर्ता ही निकले हत्या के आरोपी ।
मंगलौर के बूढपुर जट्ट मे एक कहावत सच साबित हुई कि दूसरों को गड्ढा खोदने वाले खुद को ही गड्ढे में गिरते हैं, हुआ कुछ इस प्रकार की दिनांक 11.7.2026 को शाम सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बुढपुर जट्ट मे एक खेत मे एक व्यक्ति को गोली लगी है सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर भेजा गया पुलिस द्वारा मजरुब को अस्पताल भेजा गया तथा कुछ समय पश्चात सूचना प्राप्त हुई कि मजरुब सौरभ पुत्र राजेन्द्र निवासी बूढपुर जट्ट थाना कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार की मृत्यु हो गई ।
घटना के संबंध में कोतवाली मंगलौर पर वादी राजेंद्र कुमार पुत्र पुन्ना निवासी मोहम्मदपुर जट थाना कोतवाली मंगलौर द्वारा अंतर्गत धारा 103(1) 351(2) BNS बनाम रोबिन, अनुज, प्रदुमन द्वारा वादी के पुत्र सौरभ उम्र 24 वर्ष की तमंचा से गोली मारकर हत्या करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया ।
क्योंकि घटना उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगी हुई थी जिसकी संवेदनशीलता को देखते हुए श्रीमान एसएसपी हरिद्वार महोदय द्वारा तत्काल अभियोग से संबंधित अभियुक्तो की गिरफ्तारी/ गहनता से जांच करने हेतु आदेशित किया गया आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर महोदय के कुशल प्रर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया गति टीम द्वारा हत्याकांड के प्रत्येक पहलू पर जांच शुरू की स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए गए मृतक तथा आरोपी पक्ष के कुछ व्यक्तियों के भी बयान दर्ज कर चश्मदीद लोगों के बयान दर्ज किये गये।
मामला ये था की मृतक पक्ष तथा आरोपी पक्ष के मध्य पुराना झगड़ा को लेकर कोई विवाद था । मृतक सहित अन्य दो साथी जो की ग्राम शकरपुर थाना पुरकाजी के निवासी थे । जिनका झगडा ग्राम शकरपुर उ0प्र मे हुआ था तथा दिनांक 11-7-2026 को व पुनः झगडा करने के उद्देश से ग्राम मौहम्मदपुर जट्ट से तमंचा लेकर तीन साथियो के साथ ग्राम बूढ़पुर जट स्थित घटना स्थल पर खोलकर चैक कर रहे थे जैसे ही खोल कर चेक किया तो उक्त तमंचे से गोली फायर हुई तथा गोली सौरभ को जा लगी जब सौरभ को गोली लगी समित के दिमाग में यह बात आई कि यदि हम पुलिस को यह सूचना देते हैं कि 1- अनुज 2- रॉबिन 3- प्रदुमन द्वारा सौरभ को गोली मारी है तथा हत्या के मुकदमें में जेल चले जाएंगे इन्होंने सूचना पुलिस को दिए कि उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा सौरभ पर गोली मारने की झूठी सूचना पुलिस को दी गई दौराने विवेचना सूचना देने वाले घटनास्थल पर मौजूद निम्न दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें से एक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा 12 बोर बरामद किया गया उपरोक्त घटना समाने आने के पश्चात हत्या की धारा को तरमीम कर गैर इरादतन हत्या में तरमीम किया गया अभियुक्त गणो को गिरफ्तार कर नियनुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है यह कहावत सच साबित हुई कि दूसरों को गड्ढा खोदने वाला उसी गड्ढे में दफन हुआ।