HomeUncategorizedजागरूकतायूपीआई से पैसे कटे, टिकट नहीं मिला तो न हों परेशान, हेल्पलाइन...

यूपीआई से पैसे कटे, टिकट नहीं मिला तो न हों परेशान, हेल्पलाइन पर मिलेगी मदद

रुड़की (काशिफ सुल्तान) उत्तराखंड परिवहन निगम ने बसों में क्यूआर कोड और यूपीआई के माध्यम से टिकट का भुगतान करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अब भुगतान के दौरान तकनीकी दिक्कत आने या खाते से पैसे कटने के बावजूद टिकट प्रिंट नहीं होने पर यात्रियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में यात्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।उत्तराखंड परिवहन निगम के रुड़की कार्यालय के सहायक महाप्रबंधक की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, बसों में ईबीटीएस मशीन के माध्यम से क्यूआर कोड और यूपीआई से टिकट का भुगतान किया जाता है। कई बार तकनीकी खराबी के कारण यात्री के बैंक खाते से रकम कट जाती है, लेकिन टिकट प्रिंट नहीं हो पाता। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस समस्या को देखते हुए निगम ने यात्रियों की सहायता के लिए 8976007775 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यात्री इस नंबर पर कॉल करने के साथ ही व्हाट्सएप के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। भुगतान के दौरान आई समस्या के प्रमाण के तौर पर यात्री संबंधित ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट भेजकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी के अनुसार, क्यूआर कोड या यूपीआई से भुगतान करते समय यदि खाते से पैसे कटने के बाद भी टिकट प्रिंट नहीं होता है, तो यात्री निर्धारित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। व्हाट्सएप पर भुगतान का स्क्रीनशॉट भेजने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे मामले की जानकारी लेकर यात्रियों की समस्या के समाधान में मदद की जा सके।

निगम की इस पहल का उद्देश्य डिजिटल भुगतान के दौरान होने वाली तकनीकी समस्याओं से यात्रियों को राहत देना और टिकट भुगतान प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments