क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए ज्वालापुर पुलिस ने कॉलोनियों में लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने नागरिकों से घरों की सुरक्षा के लिए पारंपरिक तालों के बजाय सेंट्रल लॉक का इस्तेमाल करने और आसपास की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की है।
पुलिस के मुताबिक, चोरी की वारदातों को अंजाम देने से पहले आरोपी घरों के बाहर लगे तालों और आसपास के माहौल पर नजर रखते हैं। रेकी करने के बाद मौका मिलते ही चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है। ऐसे में देहात क्षेत्रों से सटी कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने कहा कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें और सेंट्रल लॉक का इस्तेमाल करें। साथ ही घर की सभी लाइटें बंद करके न जाएं, ताकि मकान खाली होने का आभास न हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि कॉलोनी में किसी भी व्यक्ति या गतिविधि पर संदेह होने पर सतर्क रहें और जरूरत पड़ने पर पुलिस को सूचना दें।Stay informed with the latest breaking news, live updates, expert analysis, and comprehensive coverage of India and the world from CNN a trusted source for news and information.
Contact us: contact@cnnindianews.org
Copyright © All Right Reserved By CNN INDIA NEWS | Developed And Designed By Anas Raza ( +918279626114 )
