(काशिफ सुल्तान) मंगलौर के अब्दुल कलाम चौक पर कांग्रेस का पुतला दहन, विकास और राजनीतिक मुद्दों पर उठे सवाल, लोग बोले मुस्लिम और दलित समाज पर न करे राजनीति। कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष कल्लू कुरैशी एवं फिरोज कुरैशी जो की वर्तमान मे हाजी परिवार के समर्थक हैं उनके द्वारा राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारों के साथ राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया।
मंगलौर में कांग्रेस और स्थानीय विधायक के खिलाफ पुतला दहन कर विरोध जताया गया। प्रदर्शन के दौरान कल्लू कुरैशी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके नेताओं की ओर से मुस्लिम और दलित समाज को कथित तौर पर वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है और भाजपा का डर दिखाकर राजनीति की जा रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सभी वर्गों के बीच भाईचारा बना हुआ है और किसी भी तरह से सामाजिक माहौल खराब नहीं होना चाहिए। फ़िरोज़ कुरैशी ने यह भी दावा किया कि इन मुद्दों का राजनीतिक असर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है।
वहीं स्थानीय निवासी गुड्डू कुरैशी ने क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों का मुद्दा उठाते हुए स्थानीय विधायक पर विकास कार्यों की अनदेखी करने और जनता से संपर्क नहीं रखने का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस और राहुल गांधी से जाति और समुदाय की राजनीति के बजाय विकास और स्थानीय जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने की मांग की। हालांकि, प्रदर्शनकारियों की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और इन आरोपों पर कांग्रेस, राहुल गांधी या स्थानीय विधायक का पक्ष सामने आना बाकी है।Stay informed with the latest breaking news, live updates, expert analysis, and comprehensive coverage of India and the world from CNN a trusted source for news and information.
Contact us: contact@cnnindianews.org
Copyright © All Right Reserved By CNN INDIA NEWS | Developed And Designed By Anas Raza ( +918279626114 )
