(काशिफ सुल्तान) जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के एक्सईएन कार्यालय पर सोलानी नदी पर पुल की मरम्मत नहीं किए जाने पर धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान सिंचाई विभाग के एसडीओ की ओर से गड्ढे भर दिए जाने की बात कही गई जबकि अधिशासी अभियंता विकास त्यागी द्वारा जिलाध्यक्ष को कोई कार्य नहीं किया गया है बताया। धरने पर जे ई द्वारा गड्ढे भरने का दावा किया गया और अखबार में छपी खबर को लेकर कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है,इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां सड़क के गड्ढे भरे हुए नहीं मिले। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की ओर से गड्ढे भरने का दावा किया गया था, लेकिन मौके पर स्थिति इसके विपरीत मिली। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाली के कारण लंबे समय से क्षेत्र के लोगों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा समस्या के समाधान को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन कार्यालय पर धरना जारी रखा। प्रदर्शन के दौरान विभागीय अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच बातचीत हुई। सिंचाई विभाग की ओर से कल तक सड़क के गड्ढे भरने का आश्वासन दिए जाने के बाद कांग्रेस ने फिलहाल अपना धरना समाप्त कर दिया।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा के भीतर गड्ढे नहीं भरे गए तो कांग्रेस दोबारा धरना शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की समस्या को लेकर पीछे हटने वाली नहीं है और सड़क की स्थिति में सुधार होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि प्रशासन और संबंधित विभाग को जनता की परेशानी को गंभीरता से लेना चाहिए। केवल कागजों में कार्रवाई दिखाने के बजाय मौके पर काम होना चाहिए। कांग्रेस ने मांग की कि सोलानी नदी पुल और पुराने कलियर मार्ग के सभी गड्ढों को तत्काल भरकर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए।धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई। अब सभी की निगाहें सिंचाई विभाग की ओर हैं कि कल तक गड्ढे भरने के आश्वासन पर कितना अमल होता है।
इस दौरान वरिष्ठ नेता प्रधान जसवीर सिंह,जिला उपाध्यक्ष डॉ हरविंदर सिंह, संजय गुड्डू पूर्व पार्षद, ओमबीर सिंह मलिक, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल पुंडीर एडवोकेट,ब्लाक अध्यक्ष रिज़वान अहमद नीरज सैनी, जिला कांग्रेस महामंत्री सुभाष चन्द्र शर्मा,वैभव सैनी मिंटू प्रधान,मोहित त्यागी डॉ इरशाद मीर, सुधीर चौधरी उम्मेद गाजी मकसूद हसन, जिला सचिव विशाल सहगल मिंटू कुमार, मोनू त्यागी, पंडित वीरेंद्र शर्मा,कार्यालय सचिव नूर आलम, यूथ कांग्रेस महासचिव समद,नूरालम अंसारी, प्रधान इसरार अहमद, सुभाष चौधरी, हिमांशु, सुभाष त्यागी , जुनैद आलम, आदिल आदि मौजूद रहे।Stay informed with the latest breaking news, live updates, expert analysis, and comprehensive coverage of India and the world from CNN a trusted source for news and information.
Contact us: contact@cnnindianews.org
Copyright © All Right Reserved By CNN INDIA NEWS | Developed And Designed By Anas Raza ( +918279626114 )
