इस अवसर पर Hayat Foundation के निदेशक डॉ. आमिर अली ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभ कामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा “सफलता केवल अच्छे अंकों का परिणाम नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास का प्रतिफल है। हमारे सभी विद्यार्थियों ने अपनी लगन और समर्पण से यह सिद्ध किया है कि सही मार्गदर्शन और नियमित प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।”
डॉ. आमिर अली ने विद्यार्थियों के अभिभावकों एवं समस्त शिक्षकों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, सहयोग और विश्वास ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने आगे कहा कि Hayat Foundation आने वाले वर्षों में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट सीरीज़, व्यक्तिगत मार्गदर्शन एवं आधुनिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से डॉक्टर और इंजीनियर बनने के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
Hayat Foundation ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने के लिए शुभ कामनाएँ दी हैं।Stay informed with the latest breaking news, live updates, expert analysis, and comprehensive coverage of India and the world from CNN a trusted source for news and information.
Contact us: contact@cnnindianews.org
Copyright © All Right Reserved By CNN INDIA NEWS | Developed And Designed By Anas Raza ( +918279626114 )
