Homeचुनावइजरायल में एक बेहद अहम चुनाव से पहले बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ...

इजरायल में एक बेहद अहम चुनाव से पहले बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ अवाम का भयानक गुस्सा

इजरायल (Israel) में एक बेहद अहम चुनाव से ठीक 72 घंटे पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ अवाम का भयानक गुस्सा फूट पड़ा है। शनिवार की रात राजधानी तेल अवीव (Tel Aviv) की सड़कों पर एक लाख से ज्यादा लोग हुकूमत के खिलाफ सड़क पर उतर आए।

​प्रदर्शनकारियों से ऐतिहासिक ‘होस्टेजेस स्क्वायर’ पूरी तरह खचाखच भर गया और आसपास की सड़कों पर भारी जाम लग गया। लोगों के हाथों में बैनर थे और उनकी जुबान पर सिर्फ एक ही नारा था- “तीन दिन बाद वोट दो और 7 अक्टूबर की सिक्योरिटी फेलियर की सरकारी जांच बैठाओ!”

​अवाम का सीधा इल्जाम है कि नेतन्याहू सरकार 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमास के हमले की नाकामी को छुपाने की कोशिश कर रही है। हुकूमत अपनी कुर्सी बचाने के लिए आज तक कोई आधिकारिक जांच आयोग (State Commission of Inquiry) बनाने से भाग रही है। चुनाव से ऐन पहले इस जबर्दस्त जनाक्रोश ने नेतन्याहू सरकार की नींदें उड़ा कर रख दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments