Homeराजनीतिपूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री का अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर पांच...

पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री का अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर पांच करोड़ मांगने का आरोप,पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार। अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी से मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अभिनेत्री को सहारनपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के करीब 12 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की गई।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के जरिए उनकी और उनके परिवार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। इसके अलावा व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाने, पांच करोड़ रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर की रात शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 25 अक्टूबर को सहारनपुर में दबिश देकर उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कथित घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments