HomeUncategorizedसमाज सेवासलेमपुर राजपूताना में सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सलेमपुर राजपूताना में सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

(काशिफ सुल्तान) रुड़की। सलेमपुर राजपूताना में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र सेक्टर-11, 12 एवं 13 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं एवं अभिभावकों को विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान नंदा गौरा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में पात्रता और मिलने वाले लाभों के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा बच्चों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जागरूकता के अभाव में कई पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। ऐसे में इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद शिवानी सैनी,महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता शर्मा, क्षेत्रीय सुपरवाइजर श्रीमती सुमन त्यागी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केंद्र संख्या 11 से रजनी , 12 से मीनाक्षी एवं 13 से सौरण का सराहनीय योगदान रहा इनके साथ साथ  लाभार्थियों और संबंधित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में सहयोग का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments