(काशिफ सुल्तान) जंतर-मंतर पर 23 जून को कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में घायल हुए गाजियाबाद के संजय कुमार (38) की बेटी निशु ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर निशु का एक वीडियो आया है, जिसमें वह कह रही हैं कि अब दिल्ली पुलिस से उनकी आशा और उम्मीद टूटने लगी है। निशु वीडियो में कह रही हैं कि आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह साफ कह रहा कि उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज होना चाहिए था।
निशु ने कहा कि जब मेरे पापा का सिर फोड़ा था। तब उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन डेढ़ महीने बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर रही है। निशु ने अपना वीडियो राहुल गांधी को भी टैग किया है। उनका कहना है कि अब पुलिस से उम्मीद नहीं है। आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को कानून का डर नहीं है। अब मुझे बस राहुल गांधी से उम्मीद है। वहीं CJP इस मुद्दे को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान जंतर मंतर पर सीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया।
पत्रकार आवेश तिवारी जी की यह खबर आपके होश उड़ा देगी। जिस गुंडे को धारा 307 में जेल में होना था वह 15 अगस्त को लाल किले पर वीआईपी गैलरी में बैठा था उसे बाकायदा निमंत्रण पत्र भेजा गया था।जी हां, हम बात कर रहे हैं गुंडे स्वतंत्र भारद्वाज की जो दावा करता है कि दिल्ली पुलिस ने हमें पाला है और दिल्ली के कानून एवं न्याय मंत्री कपिल मिश्रा और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का हाथ मेरे सिर पर है और मैने ही एक दलित पिता का जंतर मंतर पर आंदोलन के दौरान सिर फाड़ा था।
ऐसा नहीं है कि स्वतंत्र भारद्वाज ने वह कोई पहली वारदात की थी। आए दिनों हिंसा करने वाला यह गुंडा विपक्ष के नेताओं और छात्रों को बेरहमी से मारने पीटने का काम करता है।
एक वीडियो में यह सार्वजनिक तौर पर कट्टा चलाने की बात भी कह रहा है। @DelhiPolice को बताना चाहिए कि इसके दावे में कितनी सच्चाई है? पुलिस का कथित डंडा और जूता इसे कहां से मिला? सबसे बड़ी बात यह अपराधी इंडिपेंडस डे के कार्यक्रम में किसके कहने पर आमंत्रित किया गया? जहां पर पक्ष विपक्ष के तमाम नेता मौजूद थे।
Stay informed with the latest breaking news, live updates, expert analysis, and comprehensive coverage of India and the world from CNN a trusted source for news and information.
Contact us: contact@cnnindianews.org
Copyright © All Right Reserved By CNN INDIA NEWS | Developed And Designed By Anas Raza ( +918279626114 )
