Homeहादसाई-रिक्शा से आमने-सामने की टक्कर,सड़क हादसे में रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक...

ई-रिक्शा से आमने-सामने की टक्कर,सड़क हादसे में रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

(फरमान मलिक) पिरान कलियर। रहमतपुर गांव निवासी 28 वर्षीय युवक की शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, रहमतपुर निवासी प्रभात पुत्र कालू शनिवार सुबह करीब 10 बजे रामदेव की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पिरान कलियर रोड पर रहमतपूर में नौगजे पीर के पास
उनकी ई-रिक्शा से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रभात गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टक्कर का वास्तविक कारण क्या था, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments