Home“ईद-ए-मिलाद-उल-नबी" के मोके पर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट पर

“ईद-ए-मिलाद-उल-नबी” के मोके पर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट पर

(काशिफ सुल्तान) 26 अगस्त को ईद मिलाद उन नबी का एक बड़ा त्योहार आ  रहा है जो की मुस्लिम समाज मे अपनी एक अलग ही महत्ता रखता है, इस मोके पर विश्व प्रसिद्ध पिरान कलियर की साबिर साहब की दरगाह पर उर्स भी होता है जिसमे पूरे देश से जायरीन शिरकत करते हैं ।

ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के मद्देनजर हरिद्वार जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पर्व के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

ईद-ए-मिलाद-उल-नबी 26 अगस्त 2026 को चंद्र दर्शन के अनुसार मनाया जाएगा। पर्व के दौरान धार्मिक कार्यक्रम, विशेष नमाज, रोशनी, जुलूस और जलसे आयोजित किए जाने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार को नगर हरिद्वार क्षेत्र, विशेष रूप से ज्वालापुर की जिम्मेदारी दी गई है। संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की को रुड़की एवं लंढौरा, तहसीलदार रुड़की को मंगलौर, उप जिलाधिकारी हरिद्वार को हरिद्वार क्षेत्र एवं कुन्हारी, तहसीलदार हरिद्वार को धनपुरा तथा उप जिलाधिकारी लक्सर को लक्सर, सुल्तानपुर एवं खड़ंजा कुतुबपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं भगवानपुर क्षेत्र में भी अधिकारियों की तैनाती की गई है।

जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को धार्मिक पक्षों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने को कहा गया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को संबंधित तहसीलों में ओवरऑल इंचार्ज नामित किया गया है।

जिलाधिकारी ने आमजन से ईद-ए-मिलाद-उल-नबी का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments