(काशिफ सुल्तान) उत्तर प्रदेश में प्रेस की आज़ादी पर एक बहुत बड़ा और गंभीर सवाल खड़ा हो गया है। हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेबाकी से सवाल पूछने वाली निडर महिला पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव ने अब बेहद खौफनाक और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
दिव्या श्रीवास्तव का आरोप है कि मुख्यमंत्री से सवाल पूछने के फौरन बाद उन्हें बीजेपी दफ्तर में घेर लिया गया और बुरी तरह धमकाया गया। उन्हें खुलेआम धमकी दी गई कि उनके घर पर बुलडोजर चला दिया जाएगा। इतना ही नहीं, दिव्या का कहना है कि उनके पीछे खुफिया विभाग (LIU) को लगा दिया गया है और हुकूमत के भारी दबाव के चलते उन्हें उनके न्यूज़ चैनल से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
कुछ दिनों पहले दिल्ली पुलिस द्वारा मुस्लिम महिला पत्रकारों की पिटाई से मामला गरमाया था और अब ये मामला उत्तर प्रदेश से सामने आता है। ऐसे मे एक ही सवाल उठता है की क्या सवाल पूछना अपराध बन चुका है ?
Stay informed with the latest breaking news, live updates, expert analysis, and comprehensive coverage of India and the world from CNN a trusted source for news and information.
Contact us: contact@cnnindianews.org
Copyright © All Right Reserved By CNN INDIA NEWS | Developed And Designed By Anas Raza ( +918279626114 )
