होमUncategorizedHayat Foundation के विद्यार्थियों ने NEET 2026 में लहराया सफलता का परचम

Hayat Foundation के विद्यार्थियों ने NEET 2026 में लहराया सफलता का परचम

रुड़की के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान Hayat Foundation के विद्यार्थियों ने NEET 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान, अपने अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।इस अवसर पर Hayat Foundation के निदेशक डॉ. आमिर अली ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभ कामनाएँ दीं।उन्होंने कहा “सफलता केवल अच्छे अंकों का परिणाम नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास का प्रतिफल है। हमारे सभी विद्यार्थियों ने अपनी लगन और समर्पण से यह सिद्ध किया है कि सही मार्गदर्शन और नियमित प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।”डॉ. आमिर अली ने विद्यार्थियों के अभिभावकों एवं समस्त शिक्षकों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, सहयोग और विश्वास ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।उन्होंने आगे कहा कि Hayat Foundation आने वाले वर्षों में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट सीरीज़, व्यक्तिगत मार्गदर्शन एवं आधुनिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से डॉक्टर और इंजीनियर बनने के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।Hayat Foundation ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने के लिए शुभ कामनाएँ दी हैं।

डॉ. आमिर अली (निदेशक)      Hayat Foundation, Roorkee

संबंधित लेख

जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
Please enter your name here

- विज्ञापन -
गूगल सर्च इंजन

सबसे लोकप्रिय

हाल की टिप्पणियाँ