होमशिक्षाशिक्षाहोटलों में बढ़ा किराया, टेंट में जगह कम पड़ने से खुले आसमान...

होटलों में बढ़ा किराया, टेंट में जगह कम पड़ने से खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर अभ्यर्थी

अग्निवीर भर्ती में आए युवाओं की मजबूरी, 50 रुपये में किराये पर मिल रहे गद्दे

रुड़की (काशिफ़ सुल्तान) अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए रुड़की पहुंचे अभ्यर्थियों को इन दिनों रात गुजारने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय बढ़ती ठंड और ठहरने के सीमित इंतजाम के बीच कुछ लोग एसडीएम चौक के आसपास टेंट के नजदीक 50 रुपये प्रति रात के हिसाब से गद्दे किराये पर उपलब्ध करा रहे हैं। भर्ती में शामिल होने आए युवा इन गद्दों के सहारे रात बिताने का इंतजाम कर रहे हैं।दरअसल, अग्निवीर भर्ती के चलते शहर और आसपास के होटलों में कमरों की मांग बढ़ गई है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि कुछ होटलों में सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक किराया लिया जा रहा है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के लिए होटल में कमरा लेना मुश्किल हो रहा है। भर्ती के लिए आने वाले कई अभ्यर्थी सीमित बजट में अपने ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था करने को मजबूर हैं।एसडीएम चौक के आसपास अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए लगाए गए टेंट में पर्याप्त जगह नहीं मिल पाने के कारण कुछ युवाओं को खुले आसमान के नीचे या फुटपाथ पर रात बितानी पड़ रही है। वहीं, कुछ लोग उनकी जरूरत को देखते हुए गद्दे और चादर किराये पर उपलब्ध करा रहे हैं। इसके लिए प्रति रात 50 रुपये वसूले जा रहे हैं।भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे इन युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती रात गुजारने की व्यवस्था करना है। ठंड बढ़ने के साथ खुले में सोना उनके लिए और मुश्किल हो रहा है। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि उनके ठहरने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे, ताकि वे बिना अतिरिक्त परेशानी के भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

संबंधित लेख

जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
Please enter your name here

- विज्ञापन -
गूगल सर्च इंजन

सबसे लोकप्रिय

हाल की टिप्पणियाँ