(काशिफ़ सुल्तान) रुड़की। अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। CCE 2027 परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों का अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में फिजिकल और दौड़ टेस्ट होगा। यह प्रक्रिया 5 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक रुड़की में आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों को दौड़ सहित निर्धारित शारीरिक परीक्षणों में हिस्सा लेना होगा। ऐसे में लिखित परीक्षा की तैयारी पूरी कर चुके युवाओं को अब फिजिकल टेस्ट के लिए भी अपनी तैयारी तेज करनी होगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित तिथि और आवश्यक दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयारी करना जरूरी होगा।
CCE 2027 पास युवाओं के लिए अब अगली चुनौती फिजिकल टेस्ट है। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए पढ़ाई के साथ दौड़ और शारीरिक फिटनेस पर विशेष ध्यान देना अहम होगा।
सीएनएन से भारत और दुनिया की नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज, लाइव अपडेट, विशेषज्ञ विश्लेषण और व्यापक कवरेज के साथ सूचित रहें, जो समाचार और सूचना का एक विश्वसनीय स्रोत है।
संपर्क करें: contact@cnnindianews.org
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित CNN INDIA NEWS | विकसित और डिज़ाइन किया गया Anas Raza द्वारा ( +918279626114 )
