(काशिफ सुल्तान) मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने देश की मौजूदा न्याय व्यवस्था और सत्ताधारी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सिस्टम के दोहरे रवैये पर कड़े सवाल उठाए हैं। अपने हालिया वीडियो में राठी ने दावा किया है कि देश में कानून का खुलेआम मज़ाक उड़ाया जा रहा है।
उन्होंने जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने वाले आशुतोष और सौरभ का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें ‘शांति भंग’ के बहाने जमानत नहीं मिल रही है। वहीं, राठी ने दावा किया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या के एक सिद्धदोष (convict) को महज़ इसलिए रिहा कर दिया ताकि वह बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सके।
इसके साथ ही, ध्रुव राठी ने अंकिता भंडारी मर्डर केस का भी ज़िक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस केस में वीआईपी आरोपी बताए जा रहे बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बना दिया गया है, जिससे अंकिता को इंसाफ मिलना लगभग नामुमकिन हो गया है। राठी ने इसे आम जनता के मुंह पर खुला तमाचा बताते हुए कहा कि सत्ता के नशे में अब अपराधियों को सरेआम बचाया जा रहा है। 
सीएनएन से भारत और दुनिया की नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज, लाइव अपडेट, विशेषज्ञ विश्लेषण और व्यापक कवरेज के साथ सूचित रहें, जो समाचार और सूचना का एक विश्वसनीय स्रोत है।
संपर्क करें: contact@cnnindianews.org
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित CNN INDIA NEWS | विकसित और डिज़ाइन किया गया Anas Raza द्वारा ( +918279626114 )
