जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पहले बंद पड़े स्कूल के कमरों में बड़ी मात्रा में टेंट का सामान रखा होने का मामला सामने आया था। आरोप था कि स्कूल परिसर का इस्तेमाल बिना अनुमति टेंट का कारोबार करने के लिए किया जा रहा था। उस समय यह भी चर्चा सामने आई थी कि नगर निगम के किसी कर्मचारी की कथित मिलीभगत से यहां सामान रखा गया था और इसके एवज में हर माह करीब 90 हजार रुपये किराया लिया जा रहा था।मामले का खुलासा होने के बाद नगर निगम ने स्कूल के कमरों पर सील लगा दी थी। हालांकि, अब तक मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने और कथित किराये की वसूली को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
मंगलवार को सील टूटी मिलने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया। पार्षद पंकज सतीजा ने पुलिस से पूरे प्रकरण की जांच कर सील तोड़ने वालों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीएनएन से भारत और दुनिया की नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज, लाइव अपडेट, विशेषज्ञ विश्लेषण और व्यापक कवरेज के साथ सूचित रहें, जो समाचार और सूचना का एक विश्वसनीय स्रोत है।
संपर्क करें: contact@cnnindianews.org
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित CNN INDIA NEWS | विकसित और डिज़ाइन किया गया Anas Raza द्वारा ( +918279626114 )
