(काशिफ सुल्तान) तहसील नारसन क्षेत्र में प्रस्तावित जनगणना कार्य को व्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में लंढौरा में जनगणना के द्वितीय चरण के लिए नियुक्त प्रगणकों और सुपरवाइजरों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया, सूचनाओं के संकलन, निर्धारित प्रपत्रों को भरने और आंकड़ों को सही तरीके से दर्ज करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी और सावधानी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
मास्टर ट्रेनरों ने प्रगणकों और सुपरवाइजरों को समझाया कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सूचनाएं एकत्रित की जाएं और प्रपत्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। आंकड़ों का संकलन करते समय विशेष सावधानी रखने, अभिलेखों को व्यवस्थित रखने और उपलब्ध जानकारी को निर्धारित प्रारूप में दर्ज करने पर जोर दिया गया। साथ ही कर्मचारियों को जनगणना कार्य के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान के संबंध में भी जानकारी दी गई, ताकि कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
सीएनएन से भारत और दुनिया की नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज, लाइव अपडेट, विशेषज्ञ विश्लेषण और व्यापक कवरेज के साथ सूचित रहें, जो समाचार और सूचना का एक विश्वसनीय स्रोत है।
संपर्क करें: contact@cnnindianews.org
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित CNN INDIA NEWS | विकसित और डिज़ाइन किया गया Anas Raza द्वारा ( +918279626114 )
