HomeराजनीतिUGC के विरोध में सवर्ण समाज संघ का ऐलान, 25 सितंबर को...

UGC के विरोध में सवर्ण समाज संघ का ऐलान, 25 सितंबर को महाराणा प्रताप चौक से निकलेगी विशाल रैली

(काशिफ सुल्तान)  रुड़की। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में सवर्ण समाज संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में UGC को लेकर समाज की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया गया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए अश्वनी भारद्वाज ने कहा कि आगामी 25 सितंबर को समाज के लोग महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र होंगे। इसके बाद वहां से विशाल रैली के रूप में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।बैठक के दौरान नरेश त्यागी ने UGC को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि UGC को जबरन सवर्ण समाज पर थोपा जा रहा है। वहीं सतीश शर्मा ने वर्तमान आरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाया जाना चाहिए।बैठक में मौजूद वक्ताओं ने समाज के लोगों से एकजुट होकर आगामी कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। बैठक के दौरान 25 सितंबर को प्रस्तावित रैली और ज्ञापन कार्यक्रम को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments