(काशिफ सुल्तान) हरिद्वार। फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन, हरिद्वार के जनपदीय अध्यक्ष सईद अहमद की अध्यक्षता एवं जनपदीय मंत्री रोहित कुमार शर्मा के नेतृत्व में मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार, 22 सितंबर को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की विभिन्न लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। इनमें कनिष्ठ सहायक पद का ग्रेड वेतन ₹2800 किए जाने, प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी पद का समायोजन तथा उपनिदेशक (प्रशासनिक) के लेवल-11 पद का सृजन एवं ₹6600 ग्रेड वेतन सहित अन्य मांगें शामिल हैं।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इन मांगों को लेकर प्रांतीय संगठन एवं शासन के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है तथा कई बिंदुओं पर सहमति भी बन चुकी है, लेकिन अभी तक संबंधित शासनादेश जारी नहीं किए गए हैं। पदाधिकारियों ने सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
फेडरेशन द्वारा घोषित आंदोलन के अगले चरण में 25 सितंबर 2026 को जिला मुख्यालय रोशनाबाद में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके उपरांत जिलाधिकारी, हरिद्वार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सईद अहमद, जिला मंत्री रोहित कुमार शर्मा, इमरान अंसारी (उत्तराखंड ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन), कुलदीप बिष्ट (उप शाखा सचिव), रवि कपूर (प्रांतीय वरिष्ठ सलाहकार), धीरेन्द्र सिंह (जिला मंत्री, उत्तरांचल मेडिकल पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल), मुकुल चौहान (जिला सचिव, एजुकेशन मिनिस्ट्रियल), यशवंत सिंह एवं अंशु तोमर (उपाध्यक्ष, मेडिकल पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल) सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।Stay informed with the latest breaking news, live updates, expert analysis, and comprehensive coverage of India and the world from CNN a trusted source for news and information.
Contact us: contact@cnnindianews.org
Copyright © All Right Reserved By CNN INDIA NEWS | Developed And Designed By Anas Raza ( +918279626114 )
