HomeUncategorizedलापता दलित युवक के मामले में पूछने पर चौकी के SS-I द्वारा...

लापता दलित युवक के मामले में पूछने पर चौकी के SS-I द्वारा बदतमीजी करने का आरोप,SSP से कार्रवाई की मांग

लापता दलित युवक के मामले में तेज प्रताप आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के सवाल पूछने पर चौकी के SS-I अनिल सैनी ने जनप्रतिनिधि से की बदतमीजी, SSP से कार्रवाई की मांग। 
पिछले कई दिनों से लापता युवक राजवंश का सुराग न लगने पर चौकी में तैनात SS-I अनिल सैनी से फोन पर स्थिति जानने की कोशिश कर रहे जनप्रतिनिधि के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित जनप्रतिनिधि ने बातचीत का वीडियो साक्ष्य जारी करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार से संबंधित अधिकारी पर तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।
​जारी बयान में बताया गया कि गत 19 तारीख से गायब युवक राजवंश के विषय में बिजनौर से आए साथियों द्वारा चिंता जताए जाने पर जब उन्होंने तैनात SS-I अनिल सैनी को फोन कर कार्रवाई की जानकारी लेनी चाही, तो पुलिस अधिकारी उत्तेजित हो गए और मर्यादित भाषा की सीमा लांघ दी।जनप्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि उक्त पुलिस अधिकारी का रवैया शुरू से ही आम जनता के प्रति तानाशाही और अभद्र रहा है। पूर्व में भी आम नागरिकों और समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ उनके द्वारा बदतमीजी किए जाने की कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। बीते दिन भी समाज के एक व्यक्ति द्वारा संपर्क किए जाने पर उनके साथ ऐसा ही दुर्व्यवहार किया गया था।उन्होंने कहा, “जब एक जनप्रतिनिधि के साथ पुलिस अधिकारी का यह रवैया है, तो आम जनमानस की सुनवाई किस प्रकार होती होगी, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।” उन्होंने कप्तान साहब हरिद्वार से मांग की है कि वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषी अधिकारी के खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया जाए ताकि पुलिस प्रशासन की छवि धूमिल न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments