(काशिफ सुल्तान) मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां लगातार तेज होती नजर आ रही हैं। राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता के बीच अब क्षेत्र में समर्थन जुटाने का दौर भी शुरू हो गया है। मंगलौर के मोहल्ला बंदरटोल में राईन बिरादरी के लोगों ने राष्ट्रीय लोक दल नेता उबैर्दुहमान उर्फ मोंटी और हाजी टीम के समर्थन का ऐलान किया।
बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने क्षेत्र के विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। मंगलौर के मोहल्ला बंदाटोल में राईन बिरादरी के मौजिज लोगों की एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने राष्ट्रीय लोक दल नेता उबैर्दुहमान उर्फ मोंटी और हाजी टीम को अपना समर्थन देने की बात कही।
समर्थन कर रहे लोगों का कहना है कि पूर्व विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी जिस तरह जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाते थे, उसी तरह उबैर्दुहमान उर्फ मोंटी भी लगातार जनता के बीच सक्रिय नजर आ रहे हैं।राईन बिरादरी के लोगों ने कहा कि मंगलौर के विकास के लिए जनता को ऐसे जनप्रतिनिधि की जरूरत है, जो क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाए और लोगों के बीच मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि अब मंगलौर की जनता जागरूक हो चुकी है और आगामी चुनाव में वह अपने बीच रहने वाले तथा क्षेत्र की समस्याओं को उठाने वाले व्यक्ति का चुनाव कर सकती है। फिलहाल, चुनाव से पहले मंगलौर में जिस तरह अलग-अलग बिरादरियों और समुदायों के बीच राजनीतिक बैठकों और समर्थन का दौर शुरू हुआ है, उससे आने वाले दिनों में क्षेत्र की सियासी तस्वीर और दिलचस्प होने की उम्मीद है।
सीएनएन से भारत और दुनिया की नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज, लाइव अपडेट, विशेषज्ञ विश्लेषण और व्यापक कवरेज के साथ सूचित रहें, जो समाचार और सूचना का एक विश्वसनीय स्रोत है।
संपर्क करें: contact@cnnindianews.org
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित CNN INDIA NEWS | विकसित और डिज़ाइन किया गया Anas Raza द्वारा ( +918279626114 )
