(काशिफ सुल्तान) लक्सर : ऐतिहासिक और आस्था के प्रमुख केंद्र हजरत शाह मोहम्मद शाह काठा पीर दरगाह में फैली अव्यवस्थाओं और जायरीनों की परेशानियों को लेकर स्थानीय लोगों ने आवाज उठाई है। ग्राम घिस्सुपुरा के सामाजिक कार्यकर्ता मौ सलीम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी एसडीएम लक्सर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने दरगाह की व्यवस्था सुधारने और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में मौ सलीम सामाजिक कार्यकर्ता, मौ मुस्तफा क्षेत्र पंचायत सदस्य और सुल्तानपुर के सामाजिक कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने रखीं पांच प्रमुख मांगें
सामाजिक कार्यकर्ता मौ सलीम ने कहा कि काठा पीर दरगाह से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। यहां आने वाले जायरीनों को जरूरी सुविधाएं देना प्रशासन और प्रबंध तंत्र की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि इन समस्याओं पर जल्द ध्यान देकर काम शुरू नहीं कराया गया तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करने को मजबूर होगी।
एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द स्थलीय निरीक्षण कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
सीएनएन से भारत और दुनिया की नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज, लाइव अपडेट, विशेषज्ञ विश्लेषण और व्यापक कवरेज के साथ सूचित रहें, जो समाचार और सूचना का एक विश्वसनीय स्रोत है।
संपर्क करें: contact@cnnindianews.org
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित CNN INDIA NEWS | विकसित और डिज़ाइन किया गया Anas Raza द्वारा ( +918279626114 )
