होमUncategorizedधर्मरहमतपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने ईद मिलादुन्नबी के मौके...

रहमतपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक की वितरित

(काशिफ़ सुल्तान)पिरान कलियर : पिरान कलियर क्षेत्र के रहमतपुर गांव में ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर रहमतपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की ओर से रहमतपुर चौक (बागड़ी पर) राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए ठंडे का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और ठंडा ग्रहण किया। आयोजन के दौरान लोगों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद भी दी गई।क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ﷺ की पैदाइश का मुबारक दिन है। इस अवसर पर जरूरतमंदों और राहगीरों की सेवा करना नेक कार्य है। उन्होंने कहा कि लोगों की मदद और सेवा की भावना समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करती है।उप ग्राम प्रधान आशु ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की सेवा करना सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा मिलता है।ठंडे के वितरण के दौरान चौक पर लोगों की आवाजाही बनी रही। आयोजन में शामिल लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया और राहगीरों को पानी पिलाया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है।इस मौके पर जुनैद, रिहान, आरिफ, इकराम, सलमान, अरमान, फरमान, असीम, तौफीक, नईम समेत सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।

संबंधित लेख

जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
Please enter your name here

- विज्ञापन -
गूगल सर्च इंजन

सबसे लोकप्रिय

हाल की टिप्पणियाँ