होमUncategorizedजागरूकताहरिद्वार में बोर्ड परीक्षा के लिए 126 केंद्र निर्धारित, 48 हजार से...

हरिद्वार में बोर्ड परीक्षा के लिए 126 केंद्र निर्धारित, 48 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

(काशिफ सुल्तान) उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर हरिद्वार जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और परीक्षार्थियों की सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष जनपद में कुल 48,320 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 25,239 और इंटरमीडिएट के 23,081 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षाओं के संचालन के लिए जिले में कुल 126 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें 17 एकल और 109 मिश्रित परीक्षा केंद्र शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बिजली, पेयजल, शौचालय और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने पर जोर दिया गया। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन का उद्देश्य परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। इसके लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और तैयारियों की समय से समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षाओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के शामिल होने को देखते हुए प्रशासन व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क है।
संबंधित लेख

जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
Please enter your name here

- विज्ञापन -
गूगल सर्च इंजन

सबसे लोकप्रिय

हाल की टिप्पणियाँ