(काशिफ़ सुल्तान) रुड़की। भारत विकास परिषद्, मुख्य शाखा रुड़की द्वारा जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से “कृत्रिम अंग दिव्यांग शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। यह सेवा प्रकल्प 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2026 तक होटल सचिन इंटरनेशनल, ईदगाह चौक के निकट, काशीपुरी, रुड़की में आयोजित होगा।
इस तीन दिवसीय शिविर में लगभग 100 जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार चलित कृत्रिम हाथ, बाँह, पाँव, टाँग आदि नाप के अनुसार उपलब्ध कराकर उनकी फिटिंग की जाएगी। इसके अतिरिक्त जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार व्हीलचेयर भी प्रदान की जाएगी।
शिविर में दिव्यांग पहचान पत्र के अनुसार भी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। यह पूरा शिविर पूर्णतः निःशुल्क है। बाहर से आने वाले लाभार्थियों एवं उनके साथ आने वाले व्यक्तियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
लाभार्थियों की सुविधा के लिए शिविर में आने से पूर्व पंजीकरण आवश्यक है। पंजीकरण के लिए दिए गए QR कोड को स्कैन कर अथवा निम्न संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
प्रकल्प को सफल बनाने में परिषद् के संगरक्षक श्री सत्येंद्र गुप्ता, सेवा संयोजक श्री मनोज अग्रवाल, पर्यावरण संयोजक श्री अनिल जैन, श्रीमती डॉ. बीना गुप्ता एवं श्री रमेश रावल सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। परिषद् के सभी सदस्य अपनी क्षमता एवं जिम्मेदारी के अनुसार इस सेवा कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

सीएनएन से भारत और दुनिया की नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज, लाइव अपडेट, विशेषज्ञ विश्लेषण और व्यापक कवरेज के साथ सूचित रहें, जो समाचार और सूचना का एक विश्वसनीय स्रोत है।
संपर्क करें: contact@cnnindianews.org
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित CNN INDIA NEWS | विकसित और डिज़ाइन किया गया Anas Raza द्वारा ( +918279626114 )
