होमराजनीतियोगी आदित्यनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेबाकी से सवाल पूछने वाली निडर...

योगी आदित्यनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेबाकी से सवाल पूछने वाली निडर महिला पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव ने किए बेहद खौफनाक और चौंकाने वाले खुलासे

(काशिफ सुल्तान) उत्तर प्रदेश में प्रेस की आज़ादी पर एक बहुत बड़ा और गंभीर सवाल खड़ा हो गया है। हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेबाकी से सवाल पूछने वाली निडर महिला पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव ने अब बेहद खौफनाक और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।​दिव्या श्रीवास्तव का आरोप है कि मुख्यमंत्री से सवाल पूछने के फौरन बाद उन्हें बीजेपी दफ्तर में घेर लिया गया और बुरी तरह धमकाया गया। उन्हें खुलेआम धमकी दी गई कि उनके घर पर बुलडोजर चला दिया जाएगा। इतना ही नहीं, दिव्या का कहना है कि उनके पीछे खुफिया विभाग (LIU) को लगा दिया गया है और हुकूमत के भारी दबाव के चलते उन्हें उनके न्यूज़ चैनल से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

इस जुल्म और ज्यादती से खौफजदा दिव्या श्रीवास्तव ने कहा है कि वह इस वक्त बेहद डरी हुई हैं। एक पत्रकार को सिर्फ अपनी जिम्मेदारी निभाने और हुक्मरानों से सवाल पूछने की इतनी भारी कीमत चुकानी पड़े, तो यह हमारी जम्हूरियत (लोकतंत्र) की आवाज को कुचलने की एक बेहद खतरनाक कोशिश।कुछ दिनों पहले दिल्ली पुलिस द्वारा मुस्लिम महिला पत्रकारों की पिटाई से मामला गरमाया था और अब ये मामला उत्तर प्रदेश से सामने आता है। ऐसे मे एक ही सवाल उठता है की क्या सवाल पूछना अपराध बन चुका है ?

संबंधित लेख

जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
Please enter your name here

- विज्ञापन -
गूगल सर्च इंजन

सबसे लोकप्रिय

हाल की टिप्पणियाँ