HomeUncategorizedआयुष मलिक को आखिर किससे और क्यों छिपाया जा रहा है?

आयुष मलिक को आखिर किससे और क्यों छिपाया जा रहा है?

(काशिफ सुल्तान) शामली के चर्चित धर्मांतरण और शादी के मामले में अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ऐसा सवाल खड़ा कर दिया है, जिसे नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा।

आयुष के दोस्त सुल्तान की हैबियस कॉर्पस याचिका में आरोप लगाया गया है कि आयुष को उसके परिवार ने उसकी इच्छा के खिलाफ रखा हुआ है।

याचिका के मुताबिक, आयुष ने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल किया और चाँदनी कुरैशी से शादी की थी। बाद में आरोप है कि दबाव बनाकर उससे दोबारा हिंदू धर्म अपनाने की प्रक्रिया कराई गई। मामले में हाईकोर्ट ने प्रथमदृष्टया यह आशंका जताई कि आयुष को उसकी इच्छा के विरुद्ध रखा गया हो सकता है और शामली पुलिस-प्रशासन को निर्देश दिया कि उसे 16 सितंबर यानि आज आयुष मलिक को अदालत के सामने पेश किया जाए।

अब असली परीक्षा 16 सितंबर यानि आज होगी।

आयुष खुद अदालत के सामने क्या कहता है?

क्या वह अपनी मर्जी से परिवार के साथ है?

या वाकई उसकी स्वतंत्रता पर कोई दबाव है?इन सवालों का जवाब सोशल मीडिया की बहस से नहीं, आयुष के स्वतंत्र बयान और अदालत की निगरानी में होने वाली कार्यवाही से मिलना चाहिए। क्योंकि किसी बालिग इंसान की जिंदगी, शादी और आस्था का फैसला उसकी अपनी मर्जी से होना चाहिए—किसी परिवार, समाज या भीड़ के दबाव से नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments