Homeअपराधहिंदू रक्षा दल जिलाध्यक्ष पर फायरिंग के आरोप में रामपुर चेयरमैन समेत...

हिंदू रक्षा दल जिलाध्यक्ष पर फायरिंग के आरोप में रामपुर चेयरमैन समेत पांच पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी

(काशिफ़ सुल्तान) रुड़की। हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार के साथ मारपीट और गोली मारने के आरोप में गंगनहर कोतवाली पुलिस ने नगर पंचायत रामपुर के चेयरमैन परवेज सुल्तान समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस को दी गई शिकायत में पनियाला चंदापुर निवासी विशाल कुमार ने बताया कि वह हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष हैं। उनके अनुसार, 29 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह गंगनहर कोतवाली से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और उनके वाहन के आगे आ गए। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने उन्हें जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।बताया गया कि गोली विशाल के कंधे में लगी। गोली चलने के बाद उन्होंने कार के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि हमलावर उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल विशाल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां विशाल का उपचार कराया गया।मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने नगर पंचायत रामपुर के चेयरमैन परवेज सुल्तान समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और घटना के समय वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों की भूमिका को लेकर भी जानकारी जुटा रही है।

वहीं, नगर पंचायत रामपुर के चेयरमैन परवेज सुल्तान ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं है और वह वारदात के समय घटनास्थल पर मौजूद भी नहीं थे। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे और वह जांच में पुलिस का पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments