(काशिफ सुल्तान) तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश और तेज हवाओं ने लक्सर क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान की फसल पकने की अवस्था में पहुंच चुकी है, लेकिन बारिश और तेज हवाओं के कारण कई गांवों में खेतों में खड़ी फसल जमीन पर गिर गई। किसानों के अनुसार इससे उत्पादन प्रभावित होने के साथ ही कटाई की लागत बढ़ने की भी आशंका है।
बीते शनिवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार तक जारी रहा। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया, जबकि तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पककर तैयार हो रही धान की फसल खेतों में बिछ गई। किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल को अधिक बारिश की जरूरत नहीं होती। फसल गिरने और खेतों में पानी जमा होने से कटाई के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Stay informed with the latest breaking news, live updates, expert analysis, and comprehensive coverage of India and the world from CNN a trusted source for news and information.
Contact us: contact@cnnindianews.org
Copyright © All Right Reserved By CNN INDIA NEWS | Developed And Designed By Anas Raza ( +918279626114 )
