(काशिफ़ सुल्तान) रसूलपुर। नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के अंतर्गत बुधवार, 23 सितंबर को ग्राम रसूलपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 1, 2, 3 एवं 5 में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती गुड्डी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं किशोरियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन आंगनबाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती सुमन त्यागी के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों शबाना, सितारा, बिलकिस बानो एवं सादिका तथा सहायिकाओं श्रीमती अनीता, रूबी, नजराना एवं इक़रा द्वारा किया गया।राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित कार्यक्रम में गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार, जन्मोत्सव के साथ-साथ किशोरियों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं किशोरियों को पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
इस अवसर पर ग्रामीणों एवं माताओं को कुपोषण के प्रति जागरूक करते हुए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व को समझाया गया। साथ ही दैनिक आहार में मोटे अनाज (मिलेट्स) को शामिल करने के लाभों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्वच्छता अपनाने तथा बच्चों और माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक खान-पान पर विशेष जोर दिया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुपोषण की रोकथाम के लिए परिवार और समाज की जागरूकता बेहद जरूरी है। पोषणयुक्त आहार, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सही आदतों को अपनाकर बच्चों एवं महिलाओं को स्वस्थ रखा जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों ने पोषण और स्वच्छता को लेकर जागरूक रहने का संदेश भी दिया।
Stay informed with the latest breaking news, live updates, expert analysis, and comprehensive coverage of India and the world from CNN a trusted source for news and information.
Contact us: contact@cnnindianews.org
Copyright © All Right Reserved By CNN INDIA NEWS | Developed And Designed By Anas Raza ( +918279626114 )
