Homeराजनीतिमंगलौर में ‘बदलाव’ की गूंज से सियासी हलचल, हरीश रावत की पोस्ट...

मंगलौर में ‘बदलाव’ की गूंज से सियासी हलचल, हरीश रावत की पोस्ट पर छिड़ी बहस

(काशिफ सुल्तान) उत्तराखंड की सियासत में विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही मंगलौर सीट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के मीडिया पेज से सामने आई एक पोस्ट ने सियासी माहौल गरमा दिया है।
हरीश रावत की मंगलौर से देहरादून यात्रा के दौरान उनके सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट शेयर की गई, जिसमें लिखा था  “जोर भी है, जुनून भी है—मंगलौर में बदलाव की गूंज भी है! मंगलौर का प्यार, बदलाव की हुंकार!”पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर सवाल और चर्चाएं शुरू हो गईं। खास तौर पर इसलिए कि मंगलौर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के मौजूदा विधायक क़ाज़ी निजामुद्दीन हैं। ऐसे में पोस्ट में लिखे गए “बदलाव” शब्द को लेकर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।विरोधी खेमे की ओर से भी पोस्ट को लेकर कटाक्ष किए जाने लगे। बताया गया कि कुछ समय बाद हरीश रावत के पेज पर इस पोस्ट को एडिट कर दिया गया, लेकिन तब तक इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगा था।अब सवाल यही उठ रहा है कि आखिर पोस्ट में “मंगलौर में बदलाव” का इशारा किस ओर था? क्या यह सिर्फ राजनीतिक माहौल और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर सामान्य संदेश था, या इसके पीछे कोई बड़ा सियासी संकेत छिपा था?
फिलहाल इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है और तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।पोस्ट का वास्तविक राजनीतिक संदेश क्या था और इसका मंगलौर की कांग्रेस की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा ,यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments