(काशिफ सुल्तान) रुड़की शहर और देहात के क्षेत्रों में लावारिस कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है।कई बार खबरें चलाने के बावजूद भी नगर निगम रुड़की के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।
सड़कों और गली- मोहल्लों में झुंड बनाकर घूम रहे कुत्ते राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। प्रतिदिन ल सिविल अस्पताल लोग पहुंच रहे हैं एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने लेकिन रुड़की का कोई जनप्रतिनिधि इस तरफ ध्यान देने को तैयार नहीं है।
रामनगर, अशोकनगर, रामपुर, गणेशपुर, सिविल लाइंस,जादूगर रोड, मेन मार्केट,अंबर तालाब समेत कई इलाकों में लावारिस कुत्तों के झुंड देखे जा सकते हैं।सड़क पर कुत्तों के झुंड को देखकर राहगीरों में भय बना रहता है। वहीं दोपहिया वाहन चालकों के पीछे कुत्तों दौड़ते हैं जिससे बाइक सवारों के गिरकर घायल होने की कई घटनाएं सामने आई हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुबह और देर रात के समय इन कुत्तों का आतंक अधिक रहता है। कुत्तों के पीछे दौड़ने या अचानक रास्ते में आने से दोपहिया वाहन चालक कई बार हादसे का शिकार हो जाते हैं,बच्चों को घर से बाहर भेजने में डर लगता है,लोगों का कहना है कि लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नगर निगम की ओर से कुत्तों को पकड़ने और उनकी नसबंदी कराने की कार्रवाई पर्याप्त स्तर पर नहीं होने से समस्या बनी हुई है। लोगों ने नगर निगम से अभियान चलाकर लावारिस कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है ताकि लोग घायल होने से बच सकें।
सीएनएन से भारत और दुनिया की नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज, लाइव अपडेट, विशेषज्ञ विश्लेषण और व्यापक कवरेज के साथ सूचित रहें, जो समाचार और सूचना का एक विश्वसनीय स्रोत है।
संपर्क करें: contact@cnnindianews.org
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित CNN INDIA NEWS | विकसित और डिज़ाइन किया गया Anas Raza द्वारा ( +918279626114 )
