(काशिफ सुल्तान) उत्तराखंड की सियासत में विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही मंगलौर सीट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के मीडिया पेज से सामने आई एक पोस्ट ने सियासी माहौल गरमा दिया है।
पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर सवाल और चर्चाएं शुरू हो गईं। खास तौर पर इसलिए कि मंगलौर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के मौजूदा विधायक क़ाज़ी निजामुद्दीन हैं। ऐसे में पोस्ट में लिखे गए “बदलाव” शब्द को लेकर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विरोधी खेमे की ओर से भी पोस्ट को लेकर कटाक्ष किए जाने लगे। बताया गया कि कुछ समय बाद हरीश रावत के पेज पर इस पोस्ट को एडिट कर दिया गया, लेकिन तब तक इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगा था।
अब सवाल यही उठ रहा है कि आखिर पोस्ट में “मंगलौर में बदलाव” का इशारा किस ओर था? क्या यह सिर्फ राजनीतिक माहौल और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर सामान्य संदेश था, या इसके पीछे कोई बड़ा सियासी संकेत छिपा था?
सीएनएन से भारत और दुनिया की नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज, लाइव अपडेट, विशेषज्ञ विश्लेषण और व्यापक कवरेज के साथ सूचित रहें, जो समाचार और सूचना का एक विश्वसनीय स्रोत है।
संपर्क करें: contact@cnnindianews.org
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित CNN INDIA NEWS | विकसित और डिज़ाइन किया गया Anas Raza द्वारा ( +918279626114 )
