Homeअपराधखाने में नशीला पदार्थ मिलाकर भाजपा पार्षद को किया बेहोश, घरेलू सहायक...

खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर भाजपा पार्षद को किया बेहोश, घरेलू सहायक जेवर लेकर फरार

देहरादून। राजधानी देहरादून में भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर से लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि घरेलू सहायक ने पार्षद के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसके सेवन के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि पार्षद की तबीयत बिगड़ने के बाद घरेलू सहायक घर से सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें घरेलू सहायक की तलाश में जुटी हैं। साथ ही घर से चोरी हुए सामान की वास्तविक स्थिति का भी पता लगाया जा रहा है।

पुलिस घटना से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। खाने में किस पदार्थ का इस्तेमाल किया गया था, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। वहीं, कितने मूल्य के आभूषण या अन्य सामान चोरी हुए हैं, इसका भी पुलिस सत्यापन कर रही है।

फिलहाल घरेलू सहायक के फरार होने के कारण मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी और जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments