(काशिफ सुल्तान) रुड़की। प्रीत विहार निवासी एवं हरिओम सरस्वती (पीजी) कॉलेज, धनौरी में भौतिक विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डॉ. देवेन्द्र कुमार को एनसीसी में सहयोगी एनसीसी अधिकारी (एएनओ) के रूप में लेफ्टिनेंट की रैंक प्रदान की गई। फोनिक्स विश्वविद्यालय में चल रहे एनसीसी के प्री थल सेना शिविर के दौरान आयोजित पिपिंग सेरेमनी में उन्हें लेफ्टिनेंट की रैंक से नवाजा गया।
शिविर के कैंप कमांडेंट कर्नल जगदीश आलमिया एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह ने डॉ. देवेन्द्र कुमार को पिपिंग कर लेफ्टिनेंट की रैंक प्रदान की। इस अवसर पर उपस्थित सैन्य अधिकारियों एवं एनसीसी स्टाफ ने उन्हें बधाई देते हुए एनसीसी में उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
डॉ. देवेन्द्र कुमार के पिता श्री बालेश्वर प्रसाद सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी हैं, जबकि माता श्रीमती सावित्री देवी हैं। वे प्रीत विहार, रुड़की के निवासी हैं। डॉ. देवेन्द्र कुमार ने 11 अप्रैल 2023 को हरिओम सरस्वती (पीजी) कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार में भौतिक विज्ञान के सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति ग्रहण की थी। इसके बाद उन्होंने 02 दिसंबर 2025 को एनसीसी का कार्यभार ग्रहण किया और अब सहयोगी एनसीसी अधिकारी के रूप में लेफ्टिनेंट की रैंक प्राप्त की है।
इस अवसर पर डॉ. देवेन्द्र कुमार ने कहा कि एनसीसी में लेफ्टिनेंट के रूप में दायित्व मिलना उनके लिए गर्व और बड़ी जिम्मेदारी का विषय है। वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कैडेट्स का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें बेहतर नागरिक और जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता बनाने का प्रयास करेंगे।
पिपिंग सेरेमनी में बटालियन के ऑनरेरी लेफ्टिनेंट अमर सिंह, प्रशिक्षण अधीक्षक रवि कपूर, सूबेदार सुनील सिंह, हवलदार पूर्ण सिंह, डीईओ संदीप बुड़ाकोटी, डीईओ धर्म सिंह, सुनील भाई, सुभाष भाई, राजवीर सहित अन्य अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे। 
सीएनएन से भारत और दुनिया की नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज, लाइव अपडेट, विशेषज्ञ विश्लेषण और व्यापक कवरेज के साथ सूचित रहें, जो समाचार और सूचना का एक विश्वसनीय स्रोत है।
संपर्क करें: contact@cnnindianews.org
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित CNN INDIA NEWS | विकसित और डिज़ाइन किया गया Anas Raza द्वारा ( +918279626114 )
