(काशिफ़ सुल्तान) 14 सितंबर को को हुए पतंजलि रोड स्थित मैकेनिक हैप्पी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी इस्तखार उर्फ इश्तियाक निवासी शांतरशाह को पुलिस ने छुटमलपुर से गिरफ्तार कर लिया है।मुख्य आरोपी के गिरफ्तार होने से पुलिस को हत्याकांड में शामिल अन्यबारोपियों की भूमिका और हत्याकांड में इस्तेमाल हुए हथियार समेत अन्य पहलुओं की जांच करने में सहायता मिलेगी।
14 सितंबर को बाइक मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिससे कि क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी,इस हत्या की तहरीर मृतक के भाई द्वारा दी गई जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने टीमें बना कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
इस हत्याकांड में शामिल सभी लोगों की धर पकड़ के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई थी।अब मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस के सामने कई अहम तथ्य आने की उम्मीद है और इस में शामिल लोगों की जानकारी भूल पुलिस को मिलेगी।
सीएनएन से भारत और दुनिया की नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज, लाइव अपडेट, विशेषज्ञ विश्लेषण और व्यापक कवरेज के साथ सूचित रहें, जो समाचार और सूचना का एक विश्वसनीय स्रोत है।
संपर्क करें: contact@cnnindianews.org
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित CNN INDIA NEWS | विकसित और डिज़ाइन किया गया Anas Raza द्वारा ( +918279626114 )
