होमUncategorizedसलेमपुर राजपूताना रुड़की मे सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का...

सलेमपुर राजपूताना रुड़की मे सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

(काशिफ सुल्तान) आज ग्राम सलेमपुर राजपूताना रुड़की 1 में आंगनबाड़ी केंद्र 7,8 और 12 पर सेवा,संकल्प अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसका संचालन सुपरवाइजर श्रीमती सुमन त्यागी द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन में सेंटर 7 से सविता,सेंटर 8 से पूजा और सेंटर 13 से मंजू जी का सराहनीय सहयोग रहा।इस पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था बहुत ही अच्छी रही जिसकी तारीफ यहां आने वाले अन्य अतिथियों ने भी की।इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए स्थानीय पार्षद श्रीमती शिवानी और महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सुनीता शर्मा भी आयोजन स्थल पर पहुंची।इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,लाडली योजना, उज्ज्वला योजना,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देना एवं लाभ व पात्रता के बारे में जागरूक करना था।आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य,पोषण आदि से सम्बन्धित जानकारी साझा करने तथा जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध सेवाओं से जोड़ने का संकल्प भी लिया गया।आज का ये कार्यक्रम बेहद सफल रहा जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं,आशा कार्यकर्ताओं,स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रही

संबंधित लेख

जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
Please enter your name here

- विज्ञापन -
गूगल सर्च इंजन

सबसे लोकप्रिय

हाल की टिप्पणियाँ